Advertisement

वीबी-जी रामजी’ पर सरकार फैला रही थी झूठ, कानून में मजदूरी घटाने का प्रावधान ही नहीं: जयराम ठाकुर

Spread the love

धर्मशाला नगर निगम में भाजपा की जीत पर जताया जनता का आभार, कहा- सरकार के सारे हथकंडे फेल

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण’ यानी वीबी-जी रामजी को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। मंडी से जारी बयान में उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरी कम होने की अफवाह फैला रही थी, जबकि कानून के सेक्शन 10 में साफ है कि मनरेगा के मुकाबले मजदूरी किसी भी हालत में कम नहीं होगी। भारत के राजपत्र में भी यह स्पष्ट हो गया है। 

जयराम ने कहा कि वीबी-जी रामजी में 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी है। हर इच्छुक व्यक्ति को काम मिलेगा और निर्माण कार्य में केंद्र की हिस्सेदारी 15% बढ़ी है। आपदा राहत के प्रावधान भी हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता में यह नहीं है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और भ्रष्टाचार खत्म होने से सुक्खू सरकार परेशान है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों को झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

उन्होंने 16वें वित्त आयोग से हिमाचल को मिली 240.5 करोड़ की पहली किस्त पर केंद्र का आभार जताया। यह राशि 15वें आयोग से 30% ज्यादा है। सरकार से इसे विकास में लगाने का आग्रह किया। 

धर्मशाला नगर निगम में भाजपा के शमशेर नेहरिया मेयर और प्रेरणा गुलेरिया डिप्टी मेयर चुने जाने पर जयराम ने बधाई दी। कहा कि सरकार के दबाव के बावजूद लोकतंत्र की जीत हुई है। यह जनता के विश्वास और पीएम मोदी की विकास नीति की जीत है। उन्होंने धर्मशाला की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *