राजीव भवन में जुटेंगे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी
प्रभारी रजनी पाटिल 5 जुलाई को फ्रंटल संगठनों संग करेंगी अलग-अलग बैठकें
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिए 4 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बड़ी आम सभा आयोजित करने जा रही है। यह बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष #Vinay_Kumar करेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश मामलों की प्रभारी #Rajni_Patil, सह प्रभारी #Chetan_Chauhan और #Vidit_Chaudhary विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक को कांग्रेस संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
आम सभा में मुख्यमंत्री #Sukhvinder Singh Sukhu, उप मुख्यमंत्री #Mukesh_Agnihotri सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस विधायक, पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी रहे नेता, पीसीसी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों और विभागों के राज्य प्रमुख भाग लेंगे।।
प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने बताया कि आम सभा के बाद उसी दिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक प्रभारी रजनी पाटिल वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर फीडबैक लेंगी।
इसके अलावा 5 जुलाई को भी राजीव भवन में विभिन्न फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। सुबह 10:30 बजे महिला कांग्रेस, 11:30 बजे किसान कांग्रेस, 12:30 बजे सेवादल, दोपहर 2 बजे एनएसयूआई, 3 बजे युवा कांग्रेस, 4 बजे अनुसूचित जाति विभाग और 5 बजे अल्पसंख्यक विभाग की बैठकें होंगी। इन बैठकों में रजनी पाटिल संगठनात्मक समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश देंगी।
कांग्रेस इसे संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से एक अहम पड़ाव मान रही है। पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों और नेताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन विस्तार अभियान और भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।













Leave a Reply