Advertisement

कोलकाता में पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

Spread the love
समिति प्रणाली की समीक्षा और नव निर्वाचित विधायकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में लिया भाग, तीसरे सत्र की करेंगे अध्यक्षता


शिमला। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष #Kuldeep_Singh_Pathania कोलकाता में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन और नव निर्वाचित विधायकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। वह शुक्रवार को चंडीगढ़ और दिल्ली होते हुए कोलकाता पहुंचे, जहां पश्चिम बंगाल विधानसभा और लोकसभा के संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) के संयुक्त तत्वावधान में यह दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश की विधानसभाओं में समिति प्रणाली को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने को लेकर समीक्षा और विचार-विमर्श करना है। गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष Om Birla की ओर से सात राज्य विधानमंडलों की समिति का गठन किया गया है, जिसमें हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां भी सदस्य हैं। इस समिति की अध्यक्षता #Narendra_Singh_Tomar कर रहे हैं।


सम्मेलन के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा के नव निर्वाचित विधायकों के लिए सात प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें तीसरे सत्र की अध्यक्षता कुलदीप सिंह पठानियां करेंगे, जिसमें वे विधायी कार्यों और गैर सरकारी सदस्य विधेयकों से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान लोकसभा सदस्य N. K. Premachandran भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।


कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। उद्घाटन सत्र में #Kiren_Rijiju, राज्यसभा के उपसभापति #Harivansh_Narayan_Singh और पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथिन्द्र बसु ने भी संबोधित किया।


सम्मेलन के दौरान कुलदीप सिंह पठानियां ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश की ई-विधान प्रणाली और विधानसभा की कार्यप्रणाली की जानकारी भी साझा की। यह सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 और 4 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।