राज्य सरकार ने देर शाम जारी किए आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, जिलों से लेकर सचिवालय तक बड़ा बदलाव
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 18 IAS और 16 HAS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं, जबकि जिला प्रशासन, निगमों और सचिवालय स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है।
IAS अधिकारियों में वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक जैन को वित्त आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुदेश कुमार मोख्ता को सचिव (सहकारिता) बनाया गया है। अमरजीत सिंह सचिव (सहकारिता) के साथ सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एंड हाउसिंग) का दायित्व संभालेंगे तथा उनके पास गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
रवेश रानी को निदेशक भू-अभिलेख बनाया गया है, जबकि अभिषेक वर्मा अब हिमफेड के प्रबंध निदेशक होंगे। अजय कुमार यादव को हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
जिला स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। महेंद्र पाल गुर्जर को एचपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) नियुक्त किया गया है। विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राहुल जैन को डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी का रजिस्ट्रार बनाया गया है।
इसके अलावा दिव्यांशु सिंगल, ओमकांत ठाकुर और गुरसिमर सिंह को विभिन्न निगमों में प्रबंध निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (DRDA), नगर निगम आयुक्त और एसडीएम पदों पर नई तैनाती मिली है।
HAS अधिकारियों के तबादला आदेशों में भी जिला प्रशासन और विभागीय स्तर पर व्यापक बदलाव किए गए हैं। अश्विनी कुमार को केलांग स्थित आईटीडीपी का परियोजना अधिकारी बनाया गया है। एकता कापटा को अतिरिक्त निदेशक, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार-I को सहायक सेटलमेंट अधिकारी अर्की भेजा गया है।
शिल्पी बेकटा को अतिरिक्त सचिव (PWD) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि सुरजीत सिंह को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कुल्लू) नियुक्त किया गया है। हितेश आजाद सहायक सेटलमेंट अधिकारी शिमला होंगे।
इसके अलावा गौरव चौधरी, विश्रुत भारती, रमन कुमार शर्मा, अभिषेक बरवाल, पूजा अधिकारी और अमन कुमार समेत कई HAS अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।












