डीएम डॉ. आशीष चौहान के आदेश, कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में अवकाश
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा 9 जुलाई के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार, 9 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
Slug: DEHRADUN SCHOOL HOLIDAY












