Advertisement

शिमला ग्रामीण में कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, भाजपा-आप-बसपा छोड़ 50 लोग कांग्रेस में शामिल

Spread the love
रोहड़ू के सेवानिवृत्त HRTC जीएम के.सी. चौहान समेत कई जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन

हरि कृष्ण हिमरल बोले, संगठन लगातार हो रहा मजबूत


शिमला। जिला शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के संगठन विस्तार अभियान को शुक्रवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े करीब 50 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमरल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोहड़ू के सेवानिवृत्त एचआरटीसी महाप्रबंधक (जीएम) के.सी. चौहान, शिमला ग्रामीण के पूर्व बीडीसी सदस्य लक्ष्मी दास, वार्ड सदस्य जय लाल नेगी, वार्ड सदस्य करिश्मा शर्मा सहित भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) और बसपा के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।


नव शामिल सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमरल ने कहा कि कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान लगातार गति पकड़ रहा है और प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अभियान जारी रखेगी।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित नंदा, सोनिया चौहान, प्रधान जितेंद्र ठाकुर, पवन कुमार, कुलदीप ठाकुर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।