राज्य कर्मचारी मंच व एनपीएस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर रहे मुख्य अतिथि, किशोर चुन्टा ने स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
सुंदरनगर। राजस्व विभाग के पटवार वृत कर्मचारियों की बैठक शनिवार को सुंदरनगर में आयोजित की गई। बैठक में राज्य कर्मचारी मंच एवं एनपीएस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर एनपीएस के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान प्रदेश अतिरिक्त महासचिव किशोर चुन्टा ने मुख्य अतिथि प्रदीप ठाकुर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजस्व विभाग के पटवार वृत के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।












