शिमला। लगातार हो रही बारिश के बीच राहत की खबर है। शिमला पुलिस की ओर से रविवार सुबह 7 बजे जारी रोड एंड वेदर सिचुएशन अपडेट के अनुसार जिले की सभी प्रमुख सड़कें यातायात के लिए सुचारु रूप से खुली हुई हैं। किसी भी मुख्य मार्ग पर फिलहाल आवाजाही बाधित होने की सूचना नहीं है।
जारी अपडेट के अनुसार शालाघाट-ठियोग-कुमारसैन-रामपुर-जिओरी (एनएच-5), शिमला-बिलासपुर (एनएच-205), ठियोग-कोटखाई-जुब्बल-रोहड़ू (एनएच-705), रोहड़ू-कठांग-पांवटा साहिब (एनएच-707), सैंज-चौपाल-नेरवा, छैला-नेरीपुल-ओच्छघाट-कुमारहट्टी, शिमला-तत्तापानी-मंडी (एसएच-13) तथा शिमला-कुनिहार-नालागढ़ (एसएच-16) सहित सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
शिमला पुलिस ने बताया कि जिले में मौसम फिलहाल बादल छाए रहने (Cloudy) का है। हालांकि, मानसून के मद्देनज़र वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने, तेज गति से बचने और यात्रा से पहले मौसम व सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।












