Advertisement

जॉब अलर्ट: कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में नौकरी का सुनहरा मौका, 22 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू

Spread the love
सेल्स एग्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट और चाइनीज सीडीपी के पदों पर होगी भर्ती, चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के साथ मुफ्त आवास व भोजन की सुविधा


शिमला। जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का अच्छा अवसर उपलब्ध हुआ है। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 22 जुलाई 2026 को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में कोटी रिज़ॉर्ट, मशोबरा के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान 19 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए होगा।


क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत सेल्स एग्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट और चाइनीज सीडीपी के एक-एक पद भरे जाएंगे।


उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवार को 20 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा दी जाएगी।


इसी प्रकार फ्रंट ऑफिस एसोसिएट पद के लिए होटल मैनेजमेंट में बीएससी, डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थी को 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के अलावा रहने और खाने की निःशुल्क सुविधा मिलेगी।
वहीं चाइनीज सीडीपी पद के लिए भी होटल मैनेजमेंट में बीएससी, डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवार को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ मुफ्त आवास एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


रोजगार अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे घर बैठे eemis.hp.nic.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।


उन्होंने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर संपर्क किया जा सकता है।