Advertisement

ट्रांसफार्मर खराब होने से शिमला की जलापूर्ति प्रभावित, अगले कुछ दिन रह सकती है दिक्कत

Spread the love




शिमला। सतलुज जलापूर्ति परियोजना (Satluj Water Supply Project) के दूसरे चरण (स्टेज-2) में ट्रांसफार्मर खराब होने तथा अन्य जल स्रोतों में भारी सिल्ट और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण शिमला शहर की जलापूर्ति व्यवस्था अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रह सकती है।


शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (SJPNL) ने बताया कि ट्रांसफार्मर की समस्या दूर होने तक पानी की आपूर्ति के निर्धारित शेड्यूल में व्यवधान आ सकता है। निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान पानी का संयमित और आवश्यकतानुसार उपयोग करें।


एसजेपीएनएल के अनुसार, खराब हुआ ट्रांसफार्मर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) द्वारा लगाया गया था और यह अभी वारंटी में है। ऐसे में इसके प्रतिस्थापन/मरम्मत की प्रक्रिया वारंटी प्रावधानों के तहत की जाएगी।


निगम ने कहा है कि तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि शहर की जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य हो सके।

एसजेपीएनएल ने स्पष्ट किया है कि संबंधित ट्रांसफार्मर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) द्वारा स्थापित किया गया था और वह अभी वारंटी अवधि में है। उन्होंने कहा कि वारंटी के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।