Advertisement

महिला कांस्टेबल पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में गोपी जैक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Spread the love
प्रेस वार्ता के दौरान महिला पुलिस कर्मी की गरिमा और शारीरिक बनावट पर टिप्पणी का आरोप; महिला पुलिस थाना बीसीएस में मामला दर्ज, जांच शुरू

शिमला। जिला पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान महिला कांस्टेबल पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गोपी जैक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर की शिकायत पर महिला पुलिस थाना, बीसीएस, शिमला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस के अनुसार, महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर ने शुक्रवार को महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई कि गोपी जैक्स द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उनके संबंध में सार्वजनिक रूप से अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायत में आरोप है कि उनकी शारीरिक बनावट और वजन को लेकर टिप्पणी करते हुए उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई।


शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त प्रेस वार्ता का सोशल मीडिया पर व्यापक प्रसारण हुआ, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा, सार्वजनिक अपमान और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। उनका कहना है कि एक महिला पुलिस कर्मी की व्यक्तिगत गरिमा को सार्वजनिक मंच पर आहत किया गया।


जिला पुलिस के अनुसार, शिकायत और उपलब्ध तथ्यों का संज्ञान लेते हुए गोपी जैक्स के विरुद्ध सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच शुरू कर दी गई है।