Advertisement

विक्रमादित्य सिंह के बाहर रहने पर दो मंत्रियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

Spread the love

20 से 28 सितंबर तक लोक निर्माण विभाग का काम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, शहरी विकास का जिम्मा नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री संभालेंगे


शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के राज्य से बाहर रहने के दौरान सरकार ने दोनों विभागों के कामकाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से 19 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार विक्रमादित्य सिंह 20 से 28 सितंबर 2026 तक राज्य से बाहर रहेंगे।


आदेश के मुताबिक इस अवधि में लोक निर्माण विभाग का काम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री देखेंगे, जबकि शहरी विकास विभाग का कार्यभार नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री संभालेंगे। यह व्यवस्था विक्रमादित्य सिंह के वापस लौटने तक प्रभावी रहेगी।


सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की ओर से जारी निर्देश सभी प्रशासनिक सचिवों को भेजे गए हैं, ताकि संबंधित विभागों के कार्यों के निपटारे में किसी तरह की बाधा न आए।