Advertisement

3 से 6 नवंबर तक चंबा प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, तीन गांवों में करेंगे रात्रि ठहराव, एंटी चिट्टा वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)
Spread the love

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों से करेंगे सीधा संवाद, विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ स्कूलों में विद्यार्थियों से भी करेंगे बातचीत


शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 3 से 6 नवंबर तक चार दिवसीय चंबा जिला दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा जनसभाओं को संबोधित कर लोगों को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

दौरे का विशेष आकर्षण सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम रहेगा, जिसके तहत मुख्यमंत्री तीन दिन ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि ठहराव कर स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव भी प्राप्त करेंगे।


मुख्यमंत्री 3 नवंबर को सुबह 10 बजे शिमला के अनाडेल हेलीपैड से कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। गगल में ईंधन भरवाने के बाद वह चौवाड़ी पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दोपहर का भोजन करेंगे।

शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री चौवाड़ी से सड़क मार्ग के जरिए चामला के मेला मैदान पहुंचेंगे। यहां सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से बातचीत करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री चाटासनी गांव में रात्रि ठहराव करेंगे।


4 नवंबर को तीसा और बैरागढ़ में कार्यक्रम


मुख्यमंत्री 4 नवंबर को सुबह चाटासनी से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककिरा पहुंचेंगे। यहां विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से भंजराडू पहुंचेंगे। यहां चुराह कला मंच में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर का भोजन तीसा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में करेंगे।


5 नवंबर को एंटी चिट्टा वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी


शाम को मुख्यमंत्री बैरागढ़ के देहग्राम गांव के मेला मैदान में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री देहग्राम गांव में ही रात्रि ठहराव करेंगे।


मुख्यमंत्री 5 नवंबर को तीसा स्थित पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही एंटी चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद भंजराडू से हेलिकॉप्टर के माध्यम से करियां पहुंचेंगे। लायल कोठी के जीडीसी मैदान में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।


दोपहर का भोजन लायल कोठी स्थित वन विभाग के सामुदायिक केंद्र में करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री मैहला गांव में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री रात को मैहला गांव में ही ठहरेंगे।


6 नवंबर को शिमला लौटेंगे मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री 6 नवंबर को सुबह मैहला स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद करियां हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां ईंधन भरवाने के बाद अनाडेल हेलीपैड शिमला लौटेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे शिमला पहुंचेंगे।


चार दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का विशेष फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने, विकास कार्यों की प्रगति जानने और आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने पर रहेगा। स्कूलों में विद्यार्थियों से संवाद और एंटी चिट्टा वॉकथॉन में भागीदारी के जरिए शिक्षा तथा नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी देंगे।