Advertisement

दून विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटका, लोदीमाजरा के दो दर्जन परिवार कांग्रेस में शामिल

Spread the love

बददी। दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोदीमाजरा में भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए लगभग दो दर्जन परिवारों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस अवसर पर दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विकास के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम है कि विभिन्न क्षेत्रों से लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “आप सभी परिवारजनों का कांग्रेस पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।”

उन्होंने दावा किया कि यह आने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 का केवल ट्रेलर है। उन्होंने कहा कि अभी तो इसकी शुरुआत हुई है और आने वाले समय में दून विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा और कांग्रेस पहले से अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।