Advertisement

देहरा में मुख्यमंत्री राहत कोष से 35 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक मदद

Spread the love
विधायक कमलेश ठाकुर ने बांटे 8.50 लाख रुपये के चेक


देहरा। मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत देहरा विधानसभा क्षेत्र के 35 जरूरतमंद परिवारों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। मिनी सचिवालय देहरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कमलेश ठाकुर ने करीब 8.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक लाभार्थियों को वितरित किए।


इस अवसर पर कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समय पर पहुंचे।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जा रही यह सहायता कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों के लिए बड़ा संबल बनेगी। सरकार लोगों के जीवन स्तर में सुधार और जरूरत के समय हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
चेक वितरण के बाद विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।


कार्यक्रम में एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार कर्म चंद कालिया, नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा चंबयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।