Advertisement

UPDATED: खराब मौसम के चलते कांग्रेस का नीट पेपर लीक विरोधी मशाल मार्च स्थगित

Spread the love
आज शाम शिमला में शेरे पंजाब से रिज तक निकाला जाना था मशाल जुलूस


शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शनिवार शाम शिमला में प्रस्तावित मशाल मार्च खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आवश्यक सूचना में बताया गया कि शाम 6 बजे शेरे पंजाब और नाज से शुरू होकर रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाले जाने वाले मशाल जुलूस को प्रतिकूल मौसम के कारण फिलहाल स्थगित किया गया है।


इस मशाल मार्च में प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, नगर निगम पार्षद और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने का कार्यक्रम था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फिलहाल नई तिथि की घोषणा नहीं की है।

CONG-NEET MARCH POSTPONED