Advertisement

भाजपा की कथनी-करनी से जनता निराश, कांग्रेस से लगातार जुड़ रहे लोग : नरेश चौहान

Spread the love
राम मंदिर चढ़ावा मामले में सिटिंग जज से जांच की मांग, भाजपा पर वादाखिलाफी के लगाए आरोप


शिमला। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के संगठन विस्तार अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और विभिन्न क्षेत्रों से लोग लगातार पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर के बाद अब प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में करीब 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी का अंतर अब जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने और विदेशों से कालाधन लाने जैसे वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


राम मंदिर चढ़ावा मामले पर उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी की घटना हुई है, लेकिन अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सिटिंग जज से जांच कराई जानी चाहिए।