Advertisement

वन महोत्सव पर गलानाग स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 78 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Spread the love
हिमकॉस्ट और राजकीय महाविद्यालय सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम



सोलन। वन महोत्सव के अवसर पर ईआईएसीपी (पीसी) हब, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्टे), शिमला द्वारा राजकीय महाविद्यालय सोलन के सहयोग से राजकीय उच्च विद्यालय गलानाग में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा वृक्षारोपण के महत्व पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में हिमकॉस्टे के विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि हिमकॉस्टे समय-समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों और आमजन को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित करता है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनीषा कोहली ने की। आयोजन में डॉ. अर्चना और डॉ. त्रिवेणी ने सहयोग प्रदान किया, जबकि सुश्री वीणा भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। हिमकॉस्टे की ओर से श्री अजय पंवार, डॉ. ऋत्विक चौहान और सुश्री जयप्रिया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत जीवनशैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कुल 78 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।