Advertisement

हिमाचल कैडर के IAS विवेक भाटिया केंद्र में नियुक्त, युवा मामलों के विभाग में बने निदेशक

Spread the love
2011 बैच के अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पांच वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी


शिमला। हिमाचल प्रदेश कैडर के 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी विवेक भाटिया को केंद्र सरकार ने युवा मामलों के विभाग (Department of Youth Affairs), नई दिल्ली में निदेशक (Director) नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में 23 जुलाई 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।


जारी आदेश के अनुसार विवेक भाटिया की नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Staffing Scheme) के तहत पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई है। यह अवधि पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। आदेश में हिमाचल प्रदेश सरकार से उन्हें तत्काल वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


वर्तमान में विवेक भाटिया हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव-सह-विशेष सचिव (Principal Private Secretary-cum-Special Secretary to the Chief Minister) के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक का दायित्व भी है।


DoPT के आदेश में यह भी कहा गया है कि केंद्रीय नियुक्ति आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर अधिकारी को नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति संबंधी निर्धारित प्रक्रिया लागू की जा सकती है।