Advertisement

31 जुलाई तक चलेगा कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान, भाजपा में मची हलचल: विनोद जिंटा

Spread the love


जिंटा का दावा- एक महीने में 8 से 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता करेंगे कांग्रेस ज्वाइन, 2027 चुनाव में एकजुट होकर उतरेगी पार्टी


शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेशव्यापी विस्तार अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के संगठन महासचिव Vinod Jinta ने ऐलान किया कि यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा और दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में भाजपा, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों से नाराज कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में सदस्यता अभियान शुरू होगा।


विनोद जिंटा ने दावा किया कि बीते एक महीने के भीतर भाजपा के 8 से 10 हजार कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यप्रणाली और संगठन में बढ़ती गुटबाजी से कार्यकर्ता निराश हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व तथा कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ना चाहते हैं।


जिंटा ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के हर पोलिंग बूथ, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तर तक चलाया जाएगा। इसका मकसद संगठन को और अधिक मजबूत करना और नए लोगों को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ना है।


भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए जिंटा ने राम मंदिर चंदा विवाद, पेपर लीक मामलों और युवाओं के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का नाम अब “पेपर लीक पार्टी” रख देना चाहिए क्योंकि युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही राम के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी चंदा घोटाले पर चुप्पी साधे बैठी है।


कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर जिंटा ने साफ कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक और पूरी तरह एकजुट पार्टी है और 2027 विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने भाजपा में आंतरिक खींचतान का हवाला देते हुए कहा कि अब भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं, नेताओं की पार्टी बनकर रह गई है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में आने वालों को सीधे पद नहीं दिए जाएंगे, बल्कि सदस्यता देकर संगठन में काम करने का अवसर मिलेगा। जो भी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ना चाहता है, उसका पार्टी में स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *