Advertisement

Transfers: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IFS और 4 HPFS अधिकारियों के तबादले

Spread the love
सरकार ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश, कई वन मंडलों और विकास निगम में बदली जिम्मेदारियां



शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 भारतीय वन सेवा (IFS) और 4 हिमाचल प्रदेश वन सेवा (HPFS) अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। वन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


जारी आदेशों के तहत आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार को डीसीएफ (टेरिटोरियल) बिलासपुर से निदेशक (सेंट्रल) एचपीएसएफडीसी मंडी, वासु डोगरा को डीसीएफ मंडी से डीसीएफ पालमपुर, संजीव शर्मा को डीसीएफ पालमपुर से डीसीएफ मंडी, सुशील कुमार को डीपीओ आईडीपी ऊना, चमन लाल को डीसीएफ बिलासपुर, माने नवनाथ शिवाजी को डीसीएफ (वाइल्डलाइफ) चंबा तथा अंशुल जैन को डीसीएफ नालागढ़ नियुक्त किया गया है।


वहीं एचपीएफएस अधिकारियों में कुलदीप सिंह जम्वाल को डीएफओ (टेरिटोरियल) डलहौजी, रजनीश महाजन को डीएफओ (टेरिटोरियल) भरमौर, धर्म चंद को डीएम एचएसडी बद्दी तथा प्रदीप कुमार को डीएफओ (टेरिटोरियल) सोलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।