Advertisement

हिमाचल सरकार ने अमित शर्मा को बनाया राज्यपाल का एडीसी, तत्काल प्रभाव से तबादला

Spread the love
स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे


शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचपीपीएस (2012 बैच) के अधिकारी अमित शर्मा-II को राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया है। गृह विभाग द्वारा 30 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार अमित शर्मा वर्तमान में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) मुख्यालय, शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब उनका स्थानांतरण एवं पदस्थापन राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश के एडीसी के रूप में तत्काल प्रभाव से जनहित में किया गया है।


गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के आदेश से जारी की गई है। आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।