Advertisement

हिमाचल में फिलहाल राहत, आज किसी जिले के लिए मौसम की चेतावनी नहीं; पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार

Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह मौसम ने फिलहाल राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के सुबह 9 बजे जारी तात्कालिक पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले तीन घंटों (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।


पूर्वानुमान के मुताबिक कांगड़ा, ऊना और चंबा जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राज्य में कोई वॉच, अलर्ट या चेतावनी लागू नहीं है। हालांकि, मानसून के मद्देनज़र लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।