डॉ राजीव कुमार कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक पद पर बदलाव किया है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग चंदर शर्मा को एचपीटीडीसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अनुराग चंदर शर्मा वर्तमान में धर्मशाला स्थित एचपीटीडीसी में प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब उन्हें इसी पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, जो वर्तमान में एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे, को इस पद से हटाकर आगे की नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।












