Advertisement

HPU ने सात परीक्षाओं के घोषित किए परिणाम, B.Sc द्वितीय वर्ष का रिजल्ट 91.91%; पीजी डिप्लोमा (तबला) का शत-प्रतिशत परिणाम

Spread the love
अप्रैल-जून 2026 सत्र के परीक्षा परिणाम जारी, छात्र आईडी के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं रिजल्ट


शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने अप्रैल/जून 2026 में आयोजित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल सात पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपनी आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।


घोषित परिणामों में बी.एससी. (वार्षिक) द्वितीय वर्ष (CBCS) नियमित बैच का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.91 फीसदी रहा। वहीं पीजी डिप्लोमा (तबला) द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम 100 फीसदी दर्ज किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार पास प्रतिशत में री-अपीयर मामलों को भी शामिल किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने अधिसूचना जारी करते हुए संबंधित कॉलेजों और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थी अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।