14 विद्यार्थियों ने लिया भाग, दिव्यांश ने तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया मान
ठियोग। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) ठियोग, शिमला के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा ठियोग में आयोजित अंडर-13 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय के छात्र दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कार्तिक ने आठवां, आऊशी ने नौवां, निखिल ने 19वां, उज्ज्वल ने 24वां, अनमोल ने 35वां, वीर विद्या ने 39वां, यथार्थ ने 41वां, कर्मा ने 44वां, समिति ने 49वां, आरवी ने 51वां, कार्तिक ने 54वां, सानवी ने 62वां तथा ऋद्धिवर्या ने 63वां स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करती हैं। विद्यालय ने आशा जताई कि छात्र भविष्य में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।












