शिमला। रोटरी क्लब ऑफ शिमला मिडटाउन के वर्ष 2026-27 के लिए नए अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन कवि खन्ना को एक भव्य समारोह में पदस्थापित किया गया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन एचएस कवात्रा ने कवि खन्ना को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा।
डॉक्टर्स डे पर 14 चिकित्सकों का किया सम्मान
इस अवसर पर क्लब ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में शिमला के 14 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. डीएस पुरी, डॉ. प्रण सचदेवा, डॉ. राजीव रैना, डॉ. कुलदीप मारिया, डॉ. आशा मारिया, डॉ. दिनेश्वर डडवाल, डॉ. नरबीर सिंह ठाकुर, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. विनय कुमार और डॉ. विनोद मेहता शामिल रहे।
नए सदस्य का प्रवेश
समारोह में रोटेरियन निशिकांत को क्लब के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों व शहर के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष कवि खन्ना ने क्लब को सेवा के नए आयामों तक ले जाने का संकल्प लिया।













Leave a Reply