Advertisement

WEATHER: हिमाचल में आज कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Spread the love
ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के संकेत


शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार सुबह 9 बजे जारी तात्कालिक पूर्वानुमान में प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि किसी भी जिले के लिए कोई औपचारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


पूर्वानुमान के अनुसार ऊना, हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर के साथ-साथ चंबा और कांगड़ा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
लाहौल-स्पीति तथा चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वहीं शिमला, सोलन और कुल्लू के शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार सिरमौर और किन्नौर जिलों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है, जबकि शिमला शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।


लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
बिजली चमकने के समय खुले स्थानों, पेड़ों और जल स्रोतों से दूर रहें।
ढीले-ढाले होर्डिंग, टीन की छतों और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखें।
वाहन चालकों को फिसलन वाली सड़कों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें।