Advertisement

शिमला रिज मैदान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’, भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने के आरोप

Spread the love



राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर बोले- चुनाव आयोग के जरिए सिंगल पार्टी सिस्टम लागू करने की कोशिश, गांधी प्रतिमा के समक्ष चरखा चलाकर जताया विरोध


शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष चरखा चलाकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर ने किया। यह अभियान देशभर में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है, जिसके पहले चरण में राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में यह सत्याग्रह हुआ।


डॉ. सुनील पंवर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मूल भावना को बचाने के लिए महात्मा गांधी के चरणों में एकत्र हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने में लगी है और चुनाव आयोग के माध्यम से देश में एक पार्टी व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसी प्रक्रियाओं के जरिए करोड़ों लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। डॉ. पंवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन बिना किसी वैधानिक आधार के रद्द किया गया, जबकि उनके खिलाफ कोई शिकायत, एफआईआर या सजा नहीं थी। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ करार दिया।
डॉ. पंवर ने भाजपा पर सांसदों की खरीद-फरोख्त, किसानों के हितों की अनदेखी, ट्रेड डील के जरिए कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने और पेपर लीक के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।


उन्होंने बताया कि 12 जून को जंतर-मंतर से ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ अभियान की शुरुआत का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत पहले राज्यों और बाद में जिला स्तर पर यह आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि Rahul Gandhi देशभर में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *