Advertisement

एंटी-चिट्टा अभियान में 482 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई

Spread the love

शिमला। प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान के दूसरे चरण के तहत 30 जून को स्पेशल टास्क फोर्स, जिला पुलिस और औषधि नियंत्रण प्रशासन ने संयुक्त रूप से प्रदेशभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।

पुलिस विभाग के अनुसार अभियान के दौरान 482 केमिस्ट और मेडिकल दुकानों, 22 औषधि थोक विक्रेताओं और 7 मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की जांच की गई। इस दौरान ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत 13 नोटिस जारी किए गए, जबकि बिना वैध लाइसेंस संचालित दो क्लीनिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतिबंधित और नियंत्रित दवाइयों की अवैध बिक्री व दुरुपयोग पर रोक लगाना तथा नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना है, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *