मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फैसला, प्रदेश सरकार ने घोषित किया सरकारी अवकाश; इससे पहले रक्षाबंधन पर भी पुरुषों को दिया गया था छुट्टी का लाभ
शिमला। हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी अवकाश का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में फैसला लिया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों को करवा चौथ के दिन छुट्टी मिलेगी।
इससे पहले करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं को ही छुट्टी का लाभ मिलता था, जबकि पुरुषों को नियमित रूप से काम पर जाना पड़ता था। अब सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुरुषों को भी अवकाश का लाभ देने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार इससे पहले रक्षाबंधन के अवसर पर भी पुरुषों को छुट्टी का लाभ दे चुकी है। अब करवा चौथ पर भी महिलाओं और पुरुषों, दोनों को अवकाश मिलने से सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।












