Advertisement

नेपाल में हादसे में जान गंवाने वालों को हिमाचल विधानसभा ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी सहमति, सदन ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेपाल में हुई दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले लोगों को सदन ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सदन में दो मिनट का मौन रखा जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में हुई घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे दुखद समय में हिमाचल विधानसभा की ओर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखना एक संवेदनशील संदेश होगा।


विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए सभी सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखने का आग्रह किया।


इसके बाद सदन के सभी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े हुए और नेपाल की घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।