Advertisement

हिमाचल में छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले, एक की तैनाती

Spread the love

बबीता राणा ऊना में एएसपी लीव रिजर्व नियुक्त, फिरोज खान को शिमला में इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी; संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों के भी तबादले

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से 22 अक्तूबर, 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इसके अलावा एचपीपीएस अधिकारी हरीश कुमार शर्मा को पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, बबीता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन जुंगा, शिमला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व), प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़, जिला ऊना नियुक्त किया गया है। ऊना में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में तैनात डीएसपी फिरोज खान को डीएसपी (इंटेलिजेंस), शिमला लगाया गया है।

तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, मंडी में तैनात डीएसपी अजय कुमार-तृतीय को उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), मनाली, जिला कुल्लू नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे डीएसपी संजीव कुमार-चतुर्थ को डीएसपी (लीव रिजर्व), शिमला लगाया गया है।

इसी तरह ऊना में डीएसपी (मुख्यालय) के पद पर तैनात हेमराज को डीएसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला नियुक्त किया गया है। मनाली में एसडीपीओ और लाहौल-स्पीति के केलांग में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे विक्रांत बोंसरा को डीएसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला तैनात किया गया है।

इसके अतिरिक्त, प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन जुंगा में तैनात डीएसपी हरीश कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है।