Advertisement

हिमाचल हाईकोर्ट को मिला नया जज, दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की भी नियुक्ति

Spread the love

केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी, चिराग भानु सिंह स्थायी जज नियुक्त; भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल दो वर्ष के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश बने


शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तीन नई न्यायिक नियुक्तियां की गई हैं। केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से 27 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति उनके पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।


इसके अलावा भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से दो वर्ष की अवधि के लिए होगी।


अधिसूचना भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 की धारा (1) और अनुच्छेद 224 के तहत राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में जारी की गई है। भारत सरकार के न्याय विभाग के नियुक्ति प्रभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है।
तीनों नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।