शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से 30 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिसूचना के मुताबिक सचिन कंवल (HPAS-2009), जो अभी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव और हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HPSRLM) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे थे, अब आगे भी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
वहीं सुरेंद्र मोहन (HPAS-2014), जो ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही वे अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
सरकार ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।












Leave a Reply