Advertisement

हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026

Spread the love

कॉलेज वर्ग में पांच और स्कूल शिक्षा विभाग के 21 शिक्षक सम्मानित होंगे, उत्कृष्ट सेवाओं व विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए हुआ चयन

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 की घोषणा कर दी है। प्रदेश के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार कुल 26 शिक्षकों एवं प्राचार्यों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें उच्च शिक्षा विभाग के पांच तथा स्कूल शिक्षा विभाग के 21 शिक्षक शामिल हैं।

उच्च शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार कॉलेज वर्ग में राजकीय महाविद्यालय रामपुर के प्राचार्य डॉ. पंकज बस्तिया और राजकीय महाविद्यालय जुखाला, बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा को पुरस्कार के लिए चुना गया है। कॉलेज फैकल्टी वर्ग में एनएससीबीएम राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजीत सिंह ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय चंबा के हिंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रशांत रमन रवि तथा राजकीय महाविद्यालय नादौन के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर रवि कांत शामिल हैं।

वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग की सूची में 21 शिक्षकों एवं प्राचार्यों का चयन किया गया है। सामान्य पुरस्कार श्रेणी में कांगड़ा से तिलक राज, किन्नौर से अजय कुमार, किरण कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार नेगी, मनोज कुमार और इंदर प्रकाश, बिलासपुर से जगदीश कुमार, मंडी से रोहन लाल, हमीरपुर से राकेश सिंह व पूर्णिमा कुमारी, लाहौल-स्पीति से खेखोक जांगपो, शिमला से चमन लाल व लोकिंदर सिंह तथा सिरमौर से सृष्टि शर्मा शामिल हैं।

विशेष पुरस्कार श्रेणी में सोलन की रोशनी देवी, शिमला की सारिका आहूजा, बलवंत झौटा और वीरेंद्र चौहान तथा बिलासपुर की स्नेह लता और मंडी के ललित कुमार का चयन हुआ है। अधिसूचना के मुताबिक इन सभी का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति विशेष रुचि एवं समर्पण के आधार पर किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक तथा उच्च शिक्षा निदेशक को चयनित शिक्षकों को HP State Teachers Award-2026 प्रदान करने के लिए आवश्यक आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।