Advertisement

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।


अधिसूचना के अनुसार विधानसभा का 12वां सत्र शुक्रवार, 21 अगस्त को सुबह 11 बजे शिमला स्थित विधानसभा भवन में शुरू होगा।


इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों, सांसदों और संबंधित विभागों को सूचना भेज दी है। साथ ही आकाशवाणी और दूरदर्शन से भी इस सूचना का प्रसारण करने का अनुरोध किया गया है।