सहकारिता विभाग के सचिव सुदेश मोखटा होंगे मुख्य अतिथि, सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
शिमला। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, थियोग में 5 अगस्त 2026 को नवोदय स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के सचिव सुदेश मोखटा (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से होगा। विद्यालय की स्थापना और उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को समर्पित इस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार समारोह का उद्देश्य नवोदय विद्यालय की गौरवशाली विरासत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का उत्सव मनाना है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरणादायी संबोधन तथा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विद्यालय परिवार ने सभी आमंत्रित अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से समारोह में सहभागिता कर इस विशेष अवसर को यादगार बनाने का आग्रह किया है। पीएम श्री योजना के तहत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय, थियोग शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।











