Advertisement

एसजेवीएन को राजभाषा शील्ड का तृतीय पुरस्कारविद्युत मंत्रालय ने हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए किया सम्मानित

Spread the love

शिमला। एसजेवीएन को वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए विद्युत मंत्रालय की ओर से राजभाषा शील्ड का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली में विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक के दौरान केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने यह पुरस्कार एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता को प्रदान किया।


इस अवसर पर विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप, भारत सरकार के विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल सहित विद्युत मंत्रालय और उसके नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों एवं निगमों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह पुरस्कार निगम की विभिन्न परियोजनाओं और कार्यालयों में राजभाषा नीति के बेहतर कार्यान्वयन के लिए दिया गया है। एसजेवीएन में राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह सम्मान अधिकारियों और कर्मचारियों की राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


हिंदी के प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार
विद्युत मंत्रालय की ओर से यह राजभाषा शील्ड विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों और निगमों में हिंदी के प्रयोग एवं प्रसार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।


पुरस्कार के लिए प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन राजभाषा नीति के कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। एसजेवीएन को वर्ष 2025-26 में राजभाषा नीति के प्रभावी और उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।